
हालीवुड़ के मशहूर अभिनेता इद्रिस एल्बा ने हाल ही में अपनी हेल्थ की जानकारी अपने फैंस को दी. इद्रिस एल्बा ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमित होने के बाद अब वो और उनकी पत्नी सबरीना में इसके लक्षण दिखाई नहीं दे रहें हैं, और पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं.
My peeps👊🏾.. pic.twitter.com/gqea4S3zKD
— Idris Elba (@idriselba) March 31, 2020
खबरों के मुताबिक मंगलवार को ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए इद्रिस एल्बा ने कहा, “हमने क्वारंटीन अवधि को पूरा कर लिया है, लेकिन हम अभी भी एक अलग जगह पर हैं, हम घर लौटने के लिए उड़ान नहीं ले सकते हैं. ” साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अभी थोड़ा और रुकना होगा., “इसके अलावा, हम अब ठीक हैं.

आपको बता दें की अभिनेता इद्रिस एल्बा जल्द ही अपना एक फिल्म का प्रोडक्शन शुरू करने वाले थे, और वे इसी सिलसिले में वो एक लोकेशन पर गये हुए थे,

तभी अचानक से उन्हें कोरोना संक्रमित होने का पता चला इसके बाद वो क्वारंटीन में रह रहे हैं. साथ ही इद्रिस एल्बा ने कहा कि “हम दोनों मानसिक रूप से अच्छे हैं और बस आशावादी बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।