पीएम मोदी को ट्वीट कर बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया का सर्मथन

Coronavirus outbreak: PM Modi to share video message with citizens ...

24 मार्च को पीएम मोदी ने पूरे देश में  21 दिन का लॉकडाउन का एलान किया, 9 दिन के लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए जनता का शुक्रिया अदा किया.

Narendra Modi: Open your health centres to poor: PM Narendra Modi ...

साथ ही उन्होंने देशवासियों से पांच अप्रैल रविवार को रात  नौ बजे घर की सारी लाइटें बंद करके नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया जलाने की अपील भी की, उन्होनें कहा कि अगर आपके पास दीया या मोमबत्ती ना हो तो टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट भी जला सकते हैं.

पीएम मोदी ने अंधकार से प्रकाश की ओर जाने की बात कही, साथ ही सभी देशवासियों को कहा कि वो इस संकट की घड़ी में अकेले नहीं है. 130 करोड़ जनता एक साथ है.  और हम सबको मिलकर ‘कोरोना के संकट को चुनौती देनी है और उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है।

आपको बता दें कि  पीएम मोदी की इस अपील के बाद  बॉलीवुड सितारे अपने- अपने तरीकों से  प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. तापसी पन्नू ने ट्वीट करते लिखा कि ‘एक और टास्क मिल गया’

हेमा मालिनी ने अपने  ट्वीट में लिखा ‘हमें घातक कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के लिए अपने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शपथ लेनी चाहिए. यह समय है एक साथ आने का, हमारी एक जुटता दिखाने का और कोरोना वायरस को कंट्रोल करने में सरकार की मदद करने का. हम 5 अप्रैल को उनके अनुरोध को पूरा करेंगे. क्या आप सब भी इसके लिए तैयार हैं?’

लेखक चेतन भगत भी खुद को ट्वीट  करने से रोक नहीं पाये, हांलाकि  चेतन भगत ने कुछ लिखा तो नहीं लेकिन

उन्होंने  अपने ट्वीट में घंटी और दीया की तस्वीर शेयर की. यानि ये कहना गलत नही होगा कि पीएम मोदी को हर बार की तरह इस बार भी सेलेब्स का साथ मिल रहा है।