
24 मार्च को पीएम मोदी ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन का एलान किया, 9 दिन के लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए जनता का शुक्रिया अदा किया.
![]()
साथ ही उन्होंने देशवासियों से पांच अप्रैल रविवार को रात नौ बजे घर की सारी लाइटें बंद करके नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया जलाने की अपील भी की, उन्होनें कहा कि अगर आपके पास दीया या मोमबत्ती ना हो तो टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट भी जला सकते हैं.
At 9 AM tomorrow morning, I’ll share a small video message with my fellow Indians.
कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ मैं एक वीडियो संदेश साझा करूंगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 2, 2020
पीएम मोदी ने अंधकार से प्रकाश की ओर जाने की बात कही, साथ ही सभी देशवासियों को कहा कि वो इस संकट की घड़ी में अकेले नहीं है. 130 करोड़ जनता एक साथ है. और हम सबको मिलकर ‘कोरोना के संकट को चुनौती देनी है और उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी की इस अपील के बाद बॉलीवुड सितारे अपने- अपने तरीकों से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. तापसी पन्नू ने ट्वीट करते लिखा कि ‘एक और टास्क मिल गया’
New task is here ! Yay yay yayy !!!
— taapsee pannu (@taapsee) April 3, 2020
हेमा मालिनी ने अपने ट्वीट में लिखा ‘हमें घातक कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के लिए अपने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शपथ लेनी चाहिए. यह समय है एक साथ आने का, हमारी एक जुटता दिखाने का और कोरोना वायरस को कंट्रोल करने में सरकार की मदद करने का. हम 5 अप्रैल को उनके अनुरोध को पूरा करेंगे. क्या आप सब भी इसके लिए तैयार हैं?’
Let us take an oath to be with our PM @narendramodi in this long & arduous war against the deadly Corona virus. This is the time to come together & show our solidarity as one & help our govt in controlling Covid. We will carry out his request on Apr 5. Are you all in agreement?🙏
— Hema Malini (@dreamgirlhema) April 3, 2020
लेखक चेतन भगत भी खुद को ट्वीट करने से रोक नहीं पाये, हांलाकि चेतन भगत ने कुछ लिखा तो नहीं लेकिन
🔔 —> 🪔
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) April 3, 2020
उन्होंने अपने ट्वीट में घंटी और दीया की तस्वीर शेयर की. यानि ये कहना गलत नही होगा कि पीएम मोदी को हर बार की तरह इस बार भी सेलेब्स का साथ मिल रहा है।