
कुछ लोग इतने प्रतिभाशाली होते हैं कि इनके हुनर की जितनी भी तारीफ करो उतना ही कम हैं , जी हां आज हम बात करने वाले हैं शीतल श्रीवास्तवा की जो काफी प्रतिभा रखती हैं, बता दें कि शीतल पेशे से फैशन डिजाइनर हैं, शीतल 10 साल से फैशन डिजाइनिंग कर रही हैं, इसके आलावा शीतल श्रीवास्तवा एक्टिंग और डांसिंग का भी शौक रखती हैं, कोरोना के चलते आजकल लोग घर से ही काम कर रहे हैं, ऐसे में शीतल श्रीवास्तवा ने फैशन से जुड़ी बाते कहीं चलिये जानते हैं कि कैसे कैजुअल परिधान सबकी पसंद बनते जा रहे हैं।
कोराना वायरस के चलते लॉकडाउन और वर्क फ्राम होम ने कुछ दिनों के लिये लोगों को फैशन के साथ चलने की चिंता से आजाद कर दिया है। न तो शॉपिंग कर सकते हैं और न हीं कहीं बाहर जाने की चिंता है कुछ स्टाइलिश पहनें । ऐसे में इन दिनों कामकाज बेहद कैजुअल कपड़ों में हो रहा है, इन सबके बीच नॉन फौशनेबल होना ही फैशन साबित हो रहा है। इन दिनों पजामा टीशर्ट ही फौशन का पर्याय बन रहे हैं।


ऑफिस की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लोग अपने फंकी पजामा टीशर्ट फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। स्टाइल का पयार्य बना पजामा टीशर्ट- लोग सोचते हैं कि पजामा व टीशर्ट कितने भी फंकी व स्टाइलिश हों लेकिन होते तो घर पर पहनने के लिए ही, इसे दिखाने का कहीं मौका ही नहीं मिलता तो अब वक्त आ गया है अपने पजामा टीशर्ट को प्लॉन्ट करके वाहवाही लूटने का
एक आइटी कंपनी में काम करने वाली रितिका शर्मा का कहना है कि वो सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक घर में बेड पर बैठकर ऑफिस का काम करती हैं, आरामदायक कपड़ो में वो पजामा टीशर्ट पहन रही हैं, उनका कहना है कि कंपनी में हर कोई पजामा गैंग का हिस्सा बन रहा है., आरामदायक पहनावे में बेहतर काम- उधोग विहार स्थित एक कंपनी की कर्मचारी नेहा का कहना है कि वर्क फ्रार्म होम में ज्यादातर लोग बेड पर बैठकर काम करता हैं, ऐसे में फॉमर्ल शर्ट और पेंट्स में काम करना आसान नहीं होता, ऐसे में लोग अब अपने पजामा टीशर्ट और घर में पहने जाने वाले अन्य आरामदायक परिधान निकाल रहे हैं, इन परिधानों में स्टाइल की चिंता नहीं रहती और पूरा ध्यान काम पर रहता है।

कैजुअल व आरामजायक विकल्प- घर में काम करने वाले कर्मचारी अब कामकाज के दौरान फार्मल ड्रैसिंग की परिधियों को तोड़कर कैजुअल परिधानों पर जोर दे रहे हैं, ऐसे में जंपसूट्स, टीशर्ट, पजामा, लॉग स्कर्ट और क्रॉप टॉप जैसे परिधान ऑफिशियल पहनावे की श्रेणी में आ गये हैं।
किटी से लेकर ट्वीटी तक का ट्रैंड़- पुरुष पजामा टीशर्ट में मात्र स्पोटी लुक चुनते हैं लेकिन महिलाओ के पास तमाम विकल्प हैं, जैसे टीशर्ट में हैलो किटी, ट्वीटी, फ्रोजन , मिकी व मिनी जैसे कार्टून कैरेक्टर्स वाली टीशर्ट इन दिनों देखने को मिल रहा हैं।