
कोरोना ने हर किसी की जिंदगी की रफ्तार को रोक कर रख दिया है, चाहे बॉलीवुड़ हो या हॉलीवुड़ हर कोई इसकी मात झेल रहा है, फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं। और इसका असर अब ऑस्कर अवॉर्ड में भी देखने को मिल रहा है, साल 1929 से शुरु हुई ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी को पहली बार पोस्टपोन किया गया है, 28 फरवरी 2021 को होने वाला समारोह को कोरोना संकट के चलते अब मई-जून 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

आपको बता दें कि ऑस्कर के लिए एंट्रीज भेजने की प्रक्रिया हर साल मार्च अप्रैल के बाद शुरू हो जाती है, नवम्बर दिसंबर तक नॉमिनेशन को शॉर्ट लिस्ट किया जाता है और जूरी के सदस्य जनवरी में वोटिंग करते हैं।

लेकिन लॉकडाउन के चलते बॉण्ड सीरीज की नो टाइम टू डाई, टॉप गन मेवरिक, मुलन और ब्लैक विडो जैसी फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार पिछले महीने अकेडमी ने शेड्यूल के बारे में अपडेट करते हुए बताया था कि इस साल रिलीज हो चुकी फिल्में 2022 तक के लिए नॉमिनेशन दे सकती हैं. ऐसा इसलिए भी किया गया था ताकि मेकर्स फिल्मों को इस साल के आखिर तक या अगले साल रिलीज कर सकें।

बता दें की ऑस्कर ने कोरोनो वायरस महामारी के चलते कुछ नियमों को बदल दिया है हालांकि ये नियम हमेशा के लिए लागू नहीं किये जायेंगे, ये सिर्फ इस साल रिलीज़ होने वाली फिल्मों पर ही लगायें जायेंगे। ब