
कोरोना ने सबका जीवन थाम सा दिया है, चाहे देश हो या विदेश सभी की नींद उड़ा रखी है, लॉकडाउन की वजह से बंद पड़े सीरियल्स की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है। अगर कोरोना से राहत मिलती है तो जून के अखिर तक टीवी सीरीयल्स की शूटिंग फिर से शुरू हो सकती है।

हालांकि सरकार से इजाजत मिलने के बाद भी प्रोड्यूसरों को शूटिंग में कुछ बेहत जरूरी नियमों का पालन करना होगा. इसके लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉय ने कुछ गाइडलाइन्स भी तैयार की हैं।

बीएन तिवारी ने बताया की लॉकडाउन के दौरान सीरियल्स की शूटिंग बंद कर दी गई. लेकिन अब हमें कोरोना वायरस के साथ जीने और उससे लड़ने के लिए प्रैक्टिस शुरू करनी होगी. उन्होंने कहा कि ये वायरस तो लम्बे समय तक चलने वाला है और इसकी कोई वैक्सीन भी अभी नहीं बनी है और काम तो शुरू करना होगा क्योंकि उसके बगैर तो काम नहीं चलेगा. इसीलिए हमने सभी को ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है. सेट पर एक इंस्पेक्टर रखेंगे जो इंस्पेक्शन करेगा कि कौन मास्क पहन रहा है ।

आपको बता दें कि नई शर्तों के मुताबिक, किसी वर्कर की मौत होती है तो चैनल और प्रोड्यूसर्स उस वर्कर के परिवार को 50 लाख तक का मुआवजा दे और उनका मेडिकल खर्चा भी उठाये. एक्सीडेंटल डेथ पर तो प्रोड्यूसर्स ने 40 -42 लाख तक दिए हैं लेकिन covid 19 के लिए मिनिमम 50 लाख का कंपनसेशन रखा गया है, क्योंकि इससे वर्कर्स को कॉन्फिडेंस मिलेगा कि अगर उनको कुछ हो गया तो उनके परिवार को देखने के लिए उनके प्रोड्यूसर्स हैं।

बीएन तिवारी ने कहा कि हमें हॉलीवुड़ की तरह काम करना होगा, जैसे वहां सेट पर एम्बुलेंस होती है ऐसे ही इंतजाम हमें भी शुटिंग के समय सेट पर करने होगें। और कोरोना से जीत हासिल करनी होगी