
कोरोना ने जिस तरह सबकुछ बदलकर रख दिया है, इसका असर अब फिल्मों की रिलीज पर भी देखने को मिल रहा है ऐसा पहली बार होगा जब किसी फिल्म को ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। जी हां अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ को सिनेमाघरों में नहीं देखा जा सकेगा। और यही वजह है कि अब मेकर्स ने इस फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करने का फैसला लिया है।
This June 12 join us first-day first show for #WorldPremiereOnPrime of Gulabo Sitabo!
They say opposites attract. In this case, to wreck things up 😂#GiboSiboOnPrime @SrBachchan @ayushmannk @ShoojitSircar @ronnielahiri #SheelKumar #JuhiChaturvedi @filmsrisingsun @Kinoworksllp pic.twitter.com/RkTxV3Y802
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) May 14, 2020
आपको बता दें कि निर्देशक शुजित सरकार की इस फिल्म अब अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा,फिल्म का प्रीमियर 12 जून को होने वाला है, साथ ही इस बारे में अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने खुद ट्वीट कर बताया
T 3531 – Ek izzatdaar janaab aur uske anokhe kirayedar ki kahaani ..
Gulabo Sitabo premieres June 12 only on @PrimeVideoIN! #GiboSiboOnPrime #WorldPremiereOnPrime@ayushmannk @ShoojitSircar @ronnielahiri #SheelKumar #JuhiChaturvedi @filmsrisingsun @Kinoworksllp pic.twitter.com/DQo4Xy3g2q
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 14, 2020
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की
Advance mein aapko book kar rahe hai!
Gulabo Sitabo premieres this June 12 only on @PrimeVideoIN aa jaana fir, first day, first stream karne#GiboSiboOnPrime #WorldPremiereOnPrime @SrBachchan @ShoojitSircar @ronnielahiri #SheelKumar #JuhiChaturvedi @filmsrisingsun @Kinoworksllp pic.twitter.com/OdkWRkCPsC— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) May 14, 2020
बता दें कि आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो को 17 अप्रैल को रिलीज होना था, लेकिन देश में 24 मार्च से लगे लॉकडाउन के बादफिल्म की रिलीज होना संम्भव नहीं था। ऐसे में अब मेकर्स ने इस फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करना ही सही समझा, फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देगें।
![]()
गुलाबो-सिताबों को राइटर जूही चतुर्वेदी ने लिखा है. बता दें कि वो इससे पहले विक्की डोनर’, ‘पीकू’ और ‘अक्टूबर’ जैसी फिल्में लिख चुकी हैं

‘गुलाबो सिताबो’ की कहानी किरायेदार और मकान मालिक के बीच चलने वाली लड़ाई की मजेदार कहानी है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना किरायेदार की भूमिका में नजर आयेंगे वहीं अमिताभ बच्चन मकान मालिक का किरदार निभाते दिखेंगे।

फिल्म की ऑनलाइन रिलीज देखकर तो ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड़ कहीं फिल्मों को रिलीज करने का तरीका ही ना बदल दे, अगर ऐसा हुआ तो आने वाले समय में सिनेमाघरों पर गाज गिर सकती है। क्योंकि अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’, सलमान खान की ‘राधे’, यश राज बैनर की ‘संदीप और पिंकी फरार’ जैसी कई फिल्में रिलीज होने से रुकी हुई हैं और ऐसे में कहीं मेकर्स गुलाबो सिताबो के नक्शे कदम पर ना चलने लगें।