कहा जाता है कि जब कोई व्यक्ति राजनीति में देश का, समाज का भला कर रहा हो तो उसके व्यक्तिगत जीवन को परे कर देना चाहिए। भले ही व्यक्ति अपने व्यक्तिगत जीवन में एक सफल प्रत्याशी साबित ना हुआ हो। ऐसा ही कुछ हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी के विषय में है। प्रधानमंत्री मोदी को सदैव ही विपक्षी पार्टियों से उनके व्यक्तिगत जीवन को लेकर उलाहने मिलते रहे हैं। कभी बात उनके संन्यासी होकर घर परिवार से दूर होने, रिश्तों की महत्ता ना समझ पाने की बातें की जाती हैं तो कभी उन्हें उनकी पत्नि को छोड़ने की बात पर छेड़ा जाता है।

अभी हाल ही में लोकसभा चुनाव 2019 के दिलचस्प दौर के चलते, प्रधानमंत्री मोदी का बॉलिवुड के बेहद प्रतिभाशाली माने जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा एक साक्षात्कार लिया गया। जिसमें अलग बात यह रही कि यह चुनाव के दौरान होने के बावजूद भी चुनाव की किसी भी बात से जुड़ा नहीं था। यह अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत बातों को लेकर साक्षात्कार था। गौरतलब है कि अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा ने साक्षात्कार से एक दिन पहले ट्वीट कर, कुछ अच्छा करने की बात का सस्पेंस रखा गया था।
Do you ever wonder whether PM Modi manages to laugh during the heat of the election campaign? You’ll get the answer tomorrow at 9am @ANI, in an informal and non-political conversation that I got the chance to do with @narendramodi ji. Do watch! pic.twitter.com/pczNar7k3A
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 23, 2019
अक्षय का पहला प्रश्न ही मोदी से आम खाने को लेकर था। यानि क्या हमारे प्रधानमंत्री मोदी आम खाते हैं? और अगर खाते हैं तो कैसे खाना पसंद करते हैं? काट कर या गुठली के साथ चूस कर। जिस पर मोदी हंसते हैं और जवाब देते हैं कि वह बचपन में बिना हाइजीन का ध्यान रखते हुए, पेड़ के पके आमों को पेड़ पर चढ़ कर ही खाना पसंद करते थे। लेकिन वह अब प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए आम खाने के विषय में सोचते जरूर हैं कि उन्हें आम खाना चाहिए कि नहीं।
Having a wonderful conversation with @akshaykumar. Do watch! https://t.co/3VWRUvWTng
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2019
इसके अलावा क्या प्रधानमंत्री मोदी ने कभी सोचा था कि वह बड़े होकर देश चलाऐंगे का बेहतरीन उत्तर प्रधानमंत्री मोदी देते हैं। वह कहते हैं कि “व्यक्ति का बैकग्राउंड जिस फील्ड से होता है वह भी अपना भाविष्य भी उसी फिल्ड से देखता है यानि राजनीति से संबंध रखने वाले परिवार का बच्चा यह जरूर सोच सकता है कि वह बड़ा होकर देश चलाएगा। लेकिन मेरे केस में ऐसा नहीं था, मैनें नहीं सोचा था कि मैं देश चलाऊंगा। मेरा फैमिली बैग्राउंड ऐसा था कि अगर मेरी कहीं अच्छी नौकरी लग जाती तो मेरी माँ पड़ोस में गुड़ बाँट कर खुशी मनाती। मेरा केस अननेचुरल था। जिम्मेदारियाँ बढ़ती गईं और वे उन्हें संभालते गए”।

उनका कहना था कि वह खुद आश्चर्यचकित रह जाते हैं कि देश उनसे इतना प्यार करता है। इसके अलावा अभिनेता अक्षय़ कुमार द्वारा अनेकों बेहतरीन सवाल नरेंद्र मोदी से पूछे गए जिनका उत्तर मोदी ने बखूबी दिया। घर-परिवार से लगाव होने के प्रश्न पर मोदी ने कहा कि उन्होंने बहुत कम उम्र में ही सब छोड़ दिया था। तो अब इतनी कमी खलती नहीं।

मोदी को केवल तीन या साढ़े तीन घंटे की नींद लेने की बात पर मोदी कहते हैं कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा जो कि उनके अच्छे मित्र हैं, कि भी उनसे इस विषय में शिकायत रहती है परंतु वह आदत बदल नहीं पा रहे हैं। मोदी द्वारा बचपन में झेली गरीबी का जिक्र भी मोदी ने अपने इस साक्षात्कार में किया। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनेता अक्षय कुमार के साथ यह लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान, मोदी के व्यकितगत जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्षात्कारों में बेहतरीन साक्षात्कार रहेगा।