
आजकल लॉकडाउन की वजह से निर्देशकों को अपनी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने पर मजबूर होना पड़ रहा है, ‘गुलाबो-सिताबो’ और ‘शकुंतला देवी’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज का फैसला लेने के बाद अब उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ और कियारा आडवाणी स्टारर ‘इंदु की जवानी’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जायेगी।

आपको बता दें कि ये दोनों ही फिल्में फैमिली कॉमेडी हैं अजय लोहान निर्देशित ‘वर्जिन भानुप्रिया’ आज के दौर की कहानी है, और परिवार के साथ उनके रिश्तों की कहानी पर आधारित है. वहीं बात की जाए ‘इंदु की जवानी’ की कहानी की तो वो आजकल चल रही डेटिंग एप के फायदों और नुकसान पर आधारित होगी।

‘इंदू की जवानी’ में कियारा आडवाणी के अलावा आपको आदित्य सील और मल्लिका दुआ भी दिखाई देंगे।

वहीं ‘वर्जिन भानुप्रिया’ में उर्वशी रौतेला के अलावा गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह और डेलनाज ईरानी भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देगें अब देखना यह होगा कि इनकी रिलीज की तारीख का खुलासा कब किया जायेगा।