
हर लड़की का चाहती है कि वो पार्टी में खूबसूरत दिखे, और कई बार सही मेकअप ना आने की वजह से ये इच्छा पूरी नहीं होती, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान से मेकअप टिप्स जिन्हें अपनाकर आप खुद को पार्टी की शान बन सकती हैं। तो चलिये जानते हैं।
![]()
अगर आपको कॉकटेल पार्टी में जाना है तो बोल्ड लुक के लिए डार्क आइज और हॉट रेड लिप्स के साथ. मैट लिप्स के बजाय अब रेड वाइन और पिंक सेमी स्टेन लिप कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर. लिप्स को हाइलाइट करना हो तो चेहरे पर कम से कम मेकअप करें. रेड कलर नहीं पसंद तो मजेंटा कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

एलीगेंट चार्म लुक शिमरी अंदाज देने के लिए क्रीम युक्त या मिनरल मेकअप सही मना जाता हैं. वहीं, पाउडर युक्त फाउंडेशन का उपयोग भूलकर भी न करें. यह त्वचा को रूखी और बेजान बनाएगा. अब शाइन फिनिश वाली स्किन पसंद की जाती है।

ड्रमेटिक लुक के लिए डार्क आइलाइनर, ब्लैक कैट आई लुक, हल्का लिप कलर और लाइट ब्रॉन्ज ब्लशर उपयोग कर सकती हैं. ब्लैक शैडो पर सिल्वर डस्ट का हल्का टच लुक को कम्प्लीट कर देता हैं।

अगर आप मिनिमल लुक को अपनाना चाहती हैं. तो न्यूड पर्ल आइशैडो के साथ डार्क बेरी लिप कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं. इस लुक को पूरा करने के लिए मस्कारा जरूर लगाएं. इसी के साथ पतला आइलाइनर लगाएं और बेबी पिंक व पीच शेड ब्लशर से हल्का टच दें।

आज हमने बताया कि किस तरह इन आसान मेकअप टिप्स की मदद से आप खुद को खूबसूरत बना सकती हैं और अपनी खूबसूरती में चार-चाद लगा सकती हैं।