
हॉलीवुड़ सिंगर एली गॉल्डिंग हाल ही में शादी को लेकर अपने विचार अपने फैंस के साथ शेयर किये, बता दें कि सिंगर एली गॉल्डिंग पर उनके माता-पिता के तलाक का गहरा असर हुआ जिसके बाद उनकी सोच काफी नकारात्मक हो गयी।

विदेशी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एली गॉल्डिंग ने इस बात का खुलासा किया कि उनके माता-पिता के डिवोर्स ने उनकी सोच को काफी प्रभावित किया, आपको बता दें कि ‘लव मी लाइक यू डू’ की सिंगर पिछले साल आर्ट डीलर कैस्पर जोप्लिंग के साथ शादी के बंधन में बधीं थीं।

उन्होंने कहा, “शादी के लिए मेरे पास कुछ ही कपड़े थे क्योंकि मैं अपनी शादी को लेकर बेशर्म थी. हालांकि मैं एक ऐसी लड़की हूं, जो कभी दुल्हन के लिबास में सजी-धजी लड़कियों की तस्वीरें बनाया करती थी. मैं हमेशा खुद से कहा करती थी, क्या मेरी भी कभी शादी होगी – जिसे लेकर मेरी सोच ही नकारात्मक रही है, और इसका कारण एली गॉल्डिंग ने अपने माता-पिता के तलाक को बताया,साथ ही एली ने कहा कि इन सबके चलते मैं शादी को ज्यादा पसंद नहीं करती।