
कोरोना महामारी ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है, हर कोई अपने -अपने तरीके से इस महामारी में मदद के लिए आगे आ रहा है, ऐसे में एचबीओ ने अपनी पारंपरिक एमी पार्टी और एफवाईसी (फॉर योर कंसीडरेशन) पर पैसा खर्च ना करने का पैसला लिया है।
आपको बता दें कि एचबीओ ने लॉस एंजिल्स कोविड-19 राहत कोष में 10 लाख अमरीकी डालर जो कि 7.5 करोड़ रुपये की सहायता देने का फैसला किया है।
खबरों के मुताबिक नेटवर्क के एक प्रतिनिधि ने कहा कि वे इस साल एमी पार्टी नहीं करेंगे, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हॉलीवुड रिपोर्टर ने केबी ब्लोइस (एचबीओ प्रोग्रामिंग के अध्यक्ष) के हवाले से कहा, ‘मुझे इस साल Emmy contention में अपने सभी शोज पर बहुत गर्व है, मुझे आशा है कि वे अपनी पहचान वापस पा लेंगे।
बता दें की लॉस एंजिल्स में मेयर फंड के लिए कि गई सहायता में चिकित्सा कर्मचारियों और हर किसी को सहायता प्रदान की जायेगी। कोरोना के संकट को देखते हुए कई कंपनियों ने इस तरह के फैसले लिए हैं, इससे पहले नेटफ्लिक्स नो भी कोरोना संकट में मदद का हाथ बढ़ाया ।