
अभिनेता सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं, सोनू सूद अब तक तकरीबन 12000 मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं,इतना ही नहीं हाल ही में सोनू सूद ने मदद के लिए एक टोल फ्री नंबर भी शुरू किया है जहां पर प्रवासी मजदूर फोन करके बता सकते हैं कि वह कहां फंसे हुए हैं और उन्हें कहां जाना है।

बता दें कि सोनू सूद ने बताया कि ”मुझे रोजाना काफी फोन आ रहे है, रोज हजारों कॉल आ रहे हैं. मैं, मेरा परिवार और मेरे दोस्त लोगों की जानकारी लेने में जुटे हुए थे. तभी हमें एहसास हुआ कि हमसे तमाम ऐसे लोग छूट जाएंगे जो हमसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. इसीलिए हमने कॉल सेंटर बनाने का फैसला किया और एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है ।
चलो घर छोड़ आऊँ❣️ pic.twitter.com/LlSyZpQMUu
— sonu sood (@SonuSood) May 26, 2020
सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा- ”मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों, अगर आप मुंबई में हैं और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें 18001213711 और बताएं आप कितने लोग हैं, कहां हैं अभी, और कहां जाना चाहते हैं. मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे, हम जरूर करेंगे।
![]()
इस संकट की घड़ी में सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को उनके परिवारों से मिलाने का नेक काम कर रहे हैं, साथ ही दुआए बटौर रहे हैं, सोनू सूद के इस नेक काम की हर तरफ तारीफ हो रही है।