
कोरोना वायरस आज सभी की परेशानीयों का कारण बन गया है, अभी तक इस बीमारी का कोई इलाज भी नहीं मिला सका है, साथ ही मास्क लगाकर लोगों को बचने की हिदायतें दी जा रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं लगातार मास्क लगाने से हमारे स्वास्थ्य पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है.

तो चलिये आपको बताते हैं, मास्क लगाने से हमारे मुहं और नाक कवर होते है और ऐसे में कई बार बाहर सांस छोड़ते समय हवा आंखों में पहुंच जाती है और इससे आंखों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है. आंखों में इरिटेशन होने के कारण व्यक्ति अपना हाथ बार—बार आंख के पास ले जाता है और इससे आंख के जरिये कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा रहता है.
कोरोना संक्रमित मरीजों के एक ही मास्क का इस्तेमाल लगातार कई दिन तक करने से शरीर में वायरल लोड बढ़ने का खतरा रहता है. क्योंकि सांस छोड़ने पर मास्क में नमी आ जाती है और सांस के माध्यम से बाहर निकल रहे वायरस मास्क में चिपक जाते है. उससे दोबारा सांस लेने पर फिर शरीर में पहुंच जाते है और इससे शरीर में वायरस का लोड बढ़ जाता है.

इसलिए मास्क लगाते समय आपको इन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए कि मास्क को बार-बार न छूयें और एक ही मास्क को लगातार इस्तेमाल ना करें, ताकि मास्क आपकी सेहत पर कोई बुरा प्रभाव ना डाल सके।