
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का हर कोई दीवाना है, दीपिका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं, और हर बार कि तरह इस बार उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसमें आप उन्हें बाथरोब पहनकर डांस करते देख सकते हैं.दीपिका इस वीडियो में वह बाथरोब पहनकर खुद को आईने में देख रही हैं. आपको बता दें कि ये कान्स का थ्रोबैक वीडियो है जिसे दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया ।
इसी के साथ ही उन्होंने लिखा- ‘ग्रीन रूम Shenanigans…’. वैसे आप देख सकते हैं इस वीडियो में उनका यह लुक पिछले साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल का है, जब वे लाइम ड्रेस में नजर आईं थी. उन्होंने अपने कपड़ों के साथ साथ मजेदार हेयरस्टाइल भी रखा था. वहीं उनका वह लुक काफी वायरल हुआ था. उस दौरान लोगों ने मीम्स भी बनाए थे और वीडियो में वे अपने हेयरस्टाइल लुक का टेस्ट करते हुए भी देखी जा सकती हैं.
बता दें कि बीते दिनों पहले दीपिका ने अपनी फैमिली चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जो कि काफी वायरल हुआ था, लॉकडाउन में दीपिका रणवीर सिंह के साथ अच्छा समय बिता रही हैं, और अपनी एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।