
आजकल की जिंदगी में तनाव बढ़ाता जा रहा है जिसकी वजह से अवसाद जैसी समस्या अक्सर देखने को मिलती है, आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद को तनावमुक्त रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन आसान आदतों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपने दिमाग को शांत कर सकते हैं।

योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, अगर आप योग को अपने जीवन का आधार बनाते हैं तो आप रोगमुक्त जीवन जी सकते हैं, साथ ही मानसिक परेशानियों से भी आपको छुटकारा मिलता है। वैज्ञानिकों की मानें तो व्यायाम से मस्तिष्क में रक्त का संचार बढ़ता है जो कि तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। रात में निकोटीन या कॉफी जैसे पदार्थों का सेवन करने से बचेें खासकर अगर आपको नींद ना आने जैसी समस्या है तो इसका रात में सेवन भूलकर भी ना करें।

भरपूर नींद के लिए कोशिश करें कि आपका बिस्तर आरामदायक हो , साथ ही, कमरे का तापमान 60 और 67 डिग्री के बीच रखे. यह तापमान शरीर के लिए सबसे अच्छा होता है, साथ ही बेडरूम में टीवी ना देखें जो कि स्वास्थय के लिहाज से ठीक नहीं।

अपने कमरे में हल्की रोशनी का प्रयोग करें ताकि आप एक अच्छी नींद ले सकें और सुबह फ्रैश उठें, सेलफोन या लैपटॉप की नीली रोशनी आपके शरीर के लिए हानिकारक होती है इसलिए कमरे में लाइट बंद करके काम ना करें ।