
फोर्ब्स मैगजीन के बारे में कौन नहीं जानता, फोर्ब्स मैगजीन आपके चहिते सुपर स्टार्स में से कौन सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सेलेब्रिटीज है इसके बारे में आपको बताती रहती है, और हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने अपनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी कर दी है।

बता दें कि इस लिस्ट में हॉलीवुड़ मॉडल और टीवी स्टार काइली जेनर टॉप पर रही हैं, जी हाँ और इस के अलावा इस लिस्ट में अपनी जगह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने बनाई है ।

इसके अलावा इस लिस्ट में अक्षय कुमार के अलावा देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी शामिल हैं। काइली ने पिछले 12 महीने में 590 मिलियन डॉलर की कमाई की है, और .ही वजह है कि वो इस लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंची हैं,आपको बता दें कि उनके अलावा दूसरे नंबर पर काइली के जीजा और किम कर्दाशियां के पति कान्ये वेस्ट का भी नाम शामिल है, दरअसल उनकी कमाई 170 मिलियन डॉलर रही है. जबकि किम खुद इस लिस्ट में 48वें नंबर पर हैं।
इसी के साथ इस लिस्ट में मशहूर टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर फोर्ब्स 2020 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. वहीँ मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फोर्ब्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. इसी के साथ ही साथ इस लिस्ट में अमेरिकन टॉक शो होस्ट और कॉमेडियन एलेन डिजेनेरेस फोर्ब्स 2020 की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं उनकी सालभर की कमाई 84 मिलियन डॉलर रही ।
खिलाड़ी कुमार ने इन स्लेब्स के साथ अपना नाम आखिर शामिल करा ही लिया, क्योंकि अक्षय कुमार ही एक ऐसे बॉलीवुड़ स्टार हैं जिनका नाम इस मैगजीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की लिस्ट में शामिल हुआ।