
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता ने चौंकाने वाला खुलासा किया हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने मुंबई पुलिस को अपने बयान में कहा कि सुशांत को किसी भी प्रकार का डिप्रेशन नहीं था.सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस को बताया कि सुशांत इंडस्ट्री में बन रहे हालातों से परेशान थे और ये बात खुद उन्हें सुशांत ने बताई थी.

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में दो तीन बार सुशांत ने मुझसे कहा था कि फ़िल्म इंडस्ट्री में चल रहे टेंशन की वजह से वो काफी परेशान हैं. और इसी वजह से सुशांत इंडस्ट्री के दबाव से तनाव में चल रहे थे. उन्होंने जब सुशांत से उनकी परेशानी के बारे में और जानकारी लेने की कोशिश की, या उनके साथ रहकर उन्हें इस परेशानी से बाहर निकालने के लिए कहा तब सुशांत ने कहा कि ‘वो इस दौर से खुद ही निकल आएंगे और जल्द सब ठीक हो जाएगा.
![]()
बता दें कि सुशांत के पिता के मुताबिक़ सुशांत ने उनसे कभी डिप्रेशन इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया और ना ही उन्हें अपनी बीमारी के इलाज के बारे में भी कुछ बताया. साथ ही उन्होंने बताया कि सुशांत ने ना कभी उनसे किसी व्यक्ति या कंपनी का ज़िक्र किया जिनसे सुशांत परेशान था. सुशांत इंडस्ट्री के बर्ताव से परेशान थे, यानि ये कहना गलत नहीं होगा कि सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड़ पर जो आरोप लगाये जा रहे हैं वो गलत नहीं हैं. इंडस्ट्री ने सुशांत को डिप्रेशन में ढकेल दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।