सुशांत सिंह राजपूत की मौत का KRK ने इन लोगों पर लगाया आरोप

sushant singh rajput death reason by sandeep deo on ISD Radio

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने सभी को हैरान कर दिया है. साथ ही  उनकी मौत के बाद बॉलीवुड में  एक नई बहस छिड़ती जा रही है.

Sushant Singh Rajput's Death: Kriti Sanon Gets Trolled For Not ...#

कंगना रनौत ने एक वीडियो मे इंडस्ट्री पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘यहां बाहर से आए लोगों को काम करने रोका जाता है. उनकी फिल्में काटी जाती हैं. अवार्ड भी उन्ही की मर्जी से दिए जाते हैं.’ इसी के साथ विवेक ओबेरॉय और सैफ अली खान ने भी बॉलीवुड के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं. वहीं अब इन सभी के बाद कमाल आर खान यानी केआरके ने बॉलीवुड पर निशाना साधा है.

Sushant Singh Rajput died due to hanging, postmortem report ...

आपको बता दें कि कमाल खान ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘क्या यह सच है कि सिर्फ 6 कंपनियां पूरे बॉलीवुड को चला रही हैं. और अगर वह किसी को पसंद नहीं करते हैं, उनका करियर खत्म कर सकती हैं.’ इतना ही नहीं उन्होंने ट्वीट कर उन छह कंपनियों के नाम भी लिखें हैं,  ‘धर्मा(करण जौहर), यशराज फिल्म्स (आदित्य चोपड़ा), टी-सीरिज(भूषण), बालाजी (एकता कपूर), नाडियावाला(साजिद) और सलमान खान फिल्म्स.

कमाल खान ने  यह भी खुलासा किया  कि ‘कई लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत को  बैन कर दिया था. फरवरी  में ट्वीट कर लिखा था, ‘धर्मा, साजिद नाडियावाला, यशराज फिल्म्मस, टीसीरीज, सलमान खान, दिनेश विजान, बालाजी ने सुशांत सिंह को बैन कर दिया है. अब वो सिर्फ वेब सीरीज या टीवी सीरियल में  ही काम कर सकेंगे.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का उनके फैंस पर काफी गहरा असर पड़ा है. साथ ही बॉलीवुड़ भी कई सवालों के घेरे में खड़ा नजर आ रहा है।