अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड और टीवी जगत सदमे में है। कोई भी इस बात का यकीन नहीं कर पा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर, कृति नेनॉन और क्रिस्टल डिसूजा जैसे सितारे पहुंचे ।
.jpg)
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उनके घर पहुंची. वायरल हो रही वीडियो में अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत के घर के अंदर जाती नजर आ रही है। अंकिता लोखंडे ने सुशांत के घर में एंट्री की वैसे ही उनके सब्र का बांध टूट गया। वहीं ऐसे में अंकिता लोखंडे घर की खिड़की को पकड़कर फूट फूट कर रोती नजर आई।

वीडियो में अंकिता लोखंडे को उनकी मां और परिवार के बाकी लोग संभालते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत के घर अपनी मां के साथ पहुंची । सूत्रों की माने तो जल्द ही अंकिता लोखंडे अपना बयान दर्ज करवाने वाली हैं।