
अगर आप भी मुंह के छालों से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं. जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं.

छाले होने पर आम की गुठली , रसौत , सोना गेरू , पपरिया कत्था को पीसकर शहद में मिलायें और मुंह में लगायें. इससे आपको काफी राहत मिलेगी. इसके अलावा , इलाइची , कत्था , चंदन , मुलहठी , धनियाँ , मिश्री. को पान के रस में पीसकर छोटी – छोटी गोलियाँ बना लें. अब इन गोलियों को मुंह में रखकर चुसे. ऐसा करने से आपको आराम मिलता है.
मुलहठी , लोध , बंशलोचन , इलाइची इन तीनों का मिश्रण बना लें और मुंह में रख लें इस उपाय से भी आपके मुंह के छालों की समस्या में काफी हद तक राहत मिलती है. इसके अलावा आप कुलंजन , अदरक , हल्दी , खस , देवदारु इन सबको मिलाकर कुल्ला कर सकते हैं ये घरेलु नुस्खा भी आपको छालों में काफी राहत देता है.
तो आज हमने आपको बताया कि किस तरह आप अपने मुंह के छालों को घरेलु नुस्खों से ठीक कर सकते हैं।