
एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. और इन दिनों कंगना नेपोटिज्म पर खुलकर बात कर रहीं हैं. सुशांत की मौत के बाद कंगना लगातार कुछ ना कुछ कहती नजर आ रही हैं.
.@VOGUEIndia has banned Kangana, (her last cover with them was 5 years ago), because @Anaita_Adajania (their style editor & now Fashion Director) is very close to Karan Johar, but is it fair for them to keep using her old videos to keep making money? https://t.co/Y1sTZY4z83
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 21, 2020
बता दें कि हाल ही में उन्होंने मशहूर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया पर निशाना साधा है.. बता दें कि कंगना की टीम द्वारा किए गए एक ट्वीट में इस बात का खुलासा किया गया है कि ”वोग इंडिया ने कंगना को बैन कर दिया था क्योंकि अनाइता अदजानिया वोग की स्टाइल एडिटर और अब फैशन डायरेक्टर करण जौहर की काफी करीबी हैं.

इसी के साथ हाल ही में कंगना ने एक वेबसाइट को दिए अपने एक बयान में कहा, “साल 2008 में मेरी फिल्म ‘फैशन’ की रिलीज के दौरान वोग ने प्रियंका चोपड़ा के साथ एक कवर किया और अपने कवर में मुझे रखने से मना कर दिया. उन्होंने कहा मैं एक ए-लिस्टर नहीं हूं. साल 2014 में वोग ने एक कवर के लिए मुझसे संपर्क किया, लेकिन अनाइता ने मुझे स्टाइल करने से मना कर दिया और अपने सहयोगी को भेजा. इतना ही नहीं नहीं कंगना ने कहा कि “साल 2015 में अचानक से जब मैं टॉप पर पहुंच गई, तो उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं उनके साथ कवर करना चाहती हूं, तो मुझे उनके ब्यूटी अवॉर्डस में शामिल होना चाहिए. इसी के साथ कंगना ने आगे यह भी कहा, “मुझे काफी अपमानजनक महसूस हुआ. मैंने उनके साथ यही दो कवर किए थे.

लेकिन ‘मणिकर्णिका’ के दौरान मैंने उनके हेड एलेक्स से बात की और उन्हें बताया कि मुझे अपने फिल्म का प्रचार करना है, तो मैं उनके साथ एक कवर करना चाहती हूं. उन्होंने मुझसे कुछ फेवर मांगे जैसे कि उनके ब्यूटी अवॉर्ड में शामिल होना और उनके आगामी मैगजीन के कवर के लिए शूट करना, लेकिन मेरे किसी फिल्म के प्रचार के लिए उन्होंने मेरे साथ वादा किए गए वोग के कवर स्टोरी को शूट करने से इंकार कर दिया, लेकिन मैंने देखा कि वे खुद के प्रचार के लिए मेरी तस्वीरों और वीडियोज का लगातार इस्तेमाल करते रहे, क्या यह सही है?

कंगना अब बेबाकी से खुलासे कर रही हैं और इस बात को देखकर लग रहा है कि बॉलीवुड़ में वो किसी से भी नहीं डरती और यही बेबाकी अंदाज के चलते कंगना को लोगों का प्यार मिल रहा है।