![]()
कोरोना का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. ऐसे में कोरोना के खतरे को देखते हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह का आयोजन अगले साल 28 फरवरी को किया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार हॉलीवुड फॉरेन एसोसिएशन ने इस बात की जानकारी दी कि गोल्डेन ग्लोब के डेट आगे बढ़ाई जा रही है.
We are excited to announce the 78th annual Golden Globe® Awards will take place on Sunday, February 28, 2021. The ceremony will air live coast to coast 5-8 p.m. PT/8-11 p.m. ET on NBC from The Beverly Hilton in Beverly Hills, California. pic.twitter.com/dtqQj3Mmtz
— Golden Globe Awards (@goldenglobes) June 22, 2020
साथ ही गोल्डेन ग्लोब ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी इस बारे में जानकारी दी है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘हम रविवार, 28 फरवरी, 2021 को होने वाले 78 वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं. यह समारोह लाइव तट को 5-8 बजे तक प्रसारित करेगा.

आपको बता दें कि कोरोना के संकट को देखते हुए ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स और अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के आयोजन को भी आगे बढ़ा दिया गया है. ऑस्कर का आयोजन 15 अप्रैल 2021 को किया जाएगा. वहीं BAFTA समारोह 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा.
![]()
गोल्डन ग्लोब अवार्ड शो टेलीविजन और फिल्मों की दुनिया के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आयोजित किया जाता है. पिछली बार अभिनेता टॉम हैक्स को सम्मानित किया गया था. वहीं ब्रैड पिट ने वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड के लिए बेस्ट मोशन पिक्चर का अवॉर्ड अपने नाम किया था.
कोरोना का आतंक हर जगह देखने को मिल रहा है चाहे हॉलीवुड़ हो या बॉलीवुड़ सबकी रफ्तार थम सी गई है।