‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ में किये गये ये खा़स बदलाव

2020 Golden Globes nominees: the full list of nominations - Vox

कोरोना का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. ऐसे में  कोरोना  के खतरे को देखते हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड  समारोह का आयोजन अगले साल 28 फरवरी को किया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार हॉलीवुड फॉरेन एसोसिएशन ने इस बात की जानकारी  दी  कि गोल्डेन ग्लोब के डेट आगे बढ़ाई जा रही है.

साथ ही गोल्डेन ग्लोब ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी इस बारे में जानकारी दी है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘हम रविवार, 28 फरवरी, 2021 को होने वाले 78 वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं. यह समारोह लाइव तट को 5-8 बजे तक प्रसारित करेगा.
Golden Globe Awards Joins the Coronavirus Shuffle, Moves to Feb. 28

आपको बता दें कि कोरोना के संकट को देखते हुए  ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स  और अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के आयोजन को भी आगे बढ़ा दिया गया है. ऑस्कर का आयोजन 15 अप्रैल 2021 को किया जाएगा. वहीं BAFTA समारोह 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा.

golden globe awards postponed: After Oscars, Golden Globes delayed ...

गोल्डन ग्लोब अवार्ड शो टेलीविजन और फिल्मों की दुनिया के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आयोजित किया जाता है. पिछली बार अभिनेता टॉम हैक्स को सम्मानित किया गया था. वहीं ब्रैड पिट ने वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड के लिए बेस्ट मोशन पिक्चर का अवॉर्ड अपने नाम किया था.

कोरोना का आतंक हर जगह देखने को मिल रहा है चाहे हॉलीवुड़ हो या बॉलीवुड़ सबकी रफ्तार थम सी गई है।