बेलपत्र में छुपा है आपकी सेहत का राज, जानिए कैसे?

Please Lord Shiva By Bilva Patra On Sawan Month, Know How To Use ...

जैसा कि हम सभी जानते हैं  बेल पत्र भगवान शिव को बहुत पसंद है. शिवलिंग पर बेलपत्र को चढ़ाये बिना पूजा को अधूरा समझा जाता है. लेकिन क्या आप इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं गर नहीं तो चलिये आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बेलपत्र आपको किन-किन बीमारियों से बचाकर रखता है.

1. आंखों का  इंफेक्शन रोके –  अक्सर देका गया है कि  गर्मी के मौसम में आँखो में  इंफेक्शन हो जाता है. जिसकी वजह से कई बार  आँखो में सूजन ,खुजली की समस्या हो जाती है.  ऐसे में बेल के पत्तो का रस आँखो में डाल सकते हैं जो कि आपको काफी फायदा पहुंचाता है।

2. एसिडिटी में दे राहत – कई बार गलत खाने पीन की वजह से पेट में गैस बन जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए काली मिर्च में नमक मिलाकर पीने से पेट में गैस से राहत मिलती है. तो आगली बार आप ये घरेलु नुस्खा अपना सकते हैं.

3. मुंह के छालों को भगाये –  शरीर में गर्मी की वजह से छाले हो जाते  हैं. छालों की परेशानी से बचने के लिए आप बेल पत्र ,हरा धनिया और सौंफ को पीस लें फिर  इसकी चटनी बना लें इसका सेवन करने से मुँह के छालों में काफी राहत मिलेगी.

4. खांसी जुकाम में दे राहत-  अगर आप  खांसी जुकाम से परेशान हैं तो खांसी से छुटकारा पाने के लिए बेल के रस में शहद मिलाकर  सेवन करनेसे  खांसी- जुकाम से राहत मिल सकती है.

5. दिल की करे देखभाल-  हृदय रोगियों के लिए भी बेलपत्र का प्रयोग बेहद फायदेमंद होता है.  बेलपत्र का काढ़ा बनाकर पीने से हृदय मजबूत होता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

तो आज हमने आपको बताया कि बेलपत्र किस तरह आपको कई बीमीरियों से बचाकर रखता है. और इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान होता है. अगली बार ऐसी ही जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे ।