
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों की नींद उड़ा वाला एक बयान जारी किया है. WHO के अनुमान के अनुसार अगले हफ्ते तक दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्यां एक करोड़ तक जा सकती है.
बता दें कि इस आंकड़े के बारे में WHO के महानिर्देशक टेडरॉस अधनॉम का कहना है कि अगले सप्ताह तक कोरोना के एक करोड़ केस हो सकते हैं. यह पूरे विश्व के लिए एक आगाह करने वाली बात है साथ ही उन्होनें कहा कि हमें इस पर विचार करना होगा कि जितनी जल्द हो सके इस बीमारी के संक्रमण को हम किस तरह रोक सकते हैं और लोगों की जिंदगियां बचा सकते हैं.

वहीं दूसरीओर हज पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में WHO के महानिदेशक ने कहा कि यह फैसला कोरोना के खतरे को देखते हुए लिया गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देश पर ये फैसला लिया गया. ताकि लोगों की जानें बचाई जा सकें,साथ ही संक्रमण को भी फैलने से रोका जा सके.
WHO का ये बयान लोगों को सर्तक रहने की ओर इशारा करता नजर आ रहा है. मिली जानकारी की मानें तो आने वाले दिनों में कोरोना का खतरा कम होने की बजाय बढ़ता दिखाई दे रह है।