‘एफिल टॉवर’ का फिर से दीदार कर सकेंगे पर्यटक

eiffel tower france | Navbharat Times Photogallery

ये खबर एफिल टॉवर के दीवानों के लिए खुशखबरी लेकर आयी है. जी हां कोरोना के खतरे के कारण इसे बंद कर दिया गया था.  लेकिन अब इसे  25 जून यानी आज से खोलने की तैयारी की जा चुकी है.

पेरिस में कोरोना वायरस के चलते  टॉवर को बंद किया गया था. बता दें कि  324 मीटर ऊंचे इस टॉवर को हर कोी देखना चाहता है. लेकिन कोरोना के चलते इसका दीदार करना मुश्किल हो गया था. लेकिन एफिल टॉवर प्रेमी इसे  अब दोबारा देख सकेंगे.

eiffel tower paris france | Navbharat Times Photogallery

बता दें कि अब इसमें थोड़े बदलाव जरुर हुए हैं.  लोग एफिल टॉवर तक नहीं जा सकेंगे. साथ ही टॉप फ्लोर पर पहुंचाने वाले एलिवेटर्स को अभी बंद ही रखा जायेगा. लोगों के लिए सिर्फ पहली और दूसरी मंजिल ही खोली जाएगी.

लेकिन जो भी हो ये खबर एफिल टॉवर  के दीवानों को खुश करने वाली है क्योंकि बदलाव ही सही लेकिन वो एफिल टॉवर  का दीदार कर सकेंगे।