सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म ‘दिल बेचारा’ आजकल काफी चर्चा में बनी हुई है. साथ ही बॉलीवुड़ स्टार्स भी सुशांत की इस फिल्म का प्रमोशन करते दिखाई दे रहे हैं. फिल्म ‘काय पो छे’ में उनके को स्टार रहे राजकुमार राव सुशांत की फिल्म का प्रमोशन का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं. इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर और भूमि पेडनेकर भी सुशांत की फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं.

बता दें कि फिल्म ‘दिल बेचारा’ को अगले महीने 24 तारीख को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा. हालांकि सुशांत के फैंस इसे पर्दे पर देखना चाहते थे लकिन कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो पायेगा. ‘दिल बेचारा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी. .
राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया. इससे पहले भी राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर लिखा था ‘आपकी याद आएगी भाई.
बात की जाये इस फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस संजना की तो उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, ‘ये कहानी प्यार, उम्मीद और कभी न खत्म होने वाली यादों से भरपूर है. हम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की विरासत को मना रहे हैं, जिसका जश्न सभी के मन में जिंदा रहेगा और हमेशा के लिए पोषित होगा. दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है.
श्रद्धा कपूर भी सुशांत की आखिरी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुईं हैं. श्रदा कपूर को सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे में देखा गया था. जिसमें दोनों ने काफी अच्छा अभिनय किया था. जो कि दर्शकों ने काफी पसंद किया था।