ट्रोलिंग के बाद नीति टेलर ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस नीति टेलर ने बयां किया अपना दर्द, कहा- परिवार को भेजी अश्लील  तस्वीरें, लोग करते हैं भद्दा कमेंट्स

नीति टेलर ट्रोल होने के बाद आखिरकार अपनी चुप्पी  तोड़ दी, बता दें कि  हाल ही में नीति ने ट्व‍िटर पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने चौकाने वाली बातों का खुलासा किया, जी हां  सोशल मीड‍िया पर कई बातों को लेकर ट्रोल किए जाने और गंदे कमेंट्स सुनने के बाद उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ ही दी।

नीति ने कहा कि ‘मैं सालों से ट्रोल हो रही हूं, मुझे कई बातें बोली गई हैं, मेरे घर में कौन आता है यह सूचना बाहर देने के लिए मेरे गार्ड को पैसे दिए गए है, आपत्तिजनक और बदली हुई गंदी फोटोज मेरे पर‍िवार में भेजी गई. मुझे हर छोटी बातों पर ट्रोल किया गया. मुझे कुछ भी सोशल मीड‍िया पर शेयर करने से पहले 50 बार सोचना पड़ता है, ‘किसी भी इंसान को अपने बारे में गंदी और खराब बातें पढ़ना अच्छा नहीं लगेगा।

Niti Taylor Says Someone Paid To Know About Visitors Morphed Images Sent To  Parents - ट्रोलिंग से परेशान अभिनेत्री नीति टेलर, लिखा- परिवार को भेजी  अश्लील तस्वीरें, गार्ड को दिए ...

नीति ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ये पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखीं, ताकि उनके फैंस को पता चल सके कि वो किस दर्द से गुजर रही हैं।