
कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में आतंक मचा रखा है, देश- विदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, डब्लूएचओ के निर्देशक जनरल टेड्रोस गैब्रिएसस का कहना है कि “हम पहले जैसा सामान्य नहीं होने वाले हैं, माहमारी ने हमारे जीने का तरीका काफी बदल दिया है, हम लोगों से गुजारिश करते हैं कि वह किसी से मिलने और बाहर जाने के निर्णय को जीवन और मृत्यु का निर्णय समझें
आंकड़ों का मानें तो 7 देशों में प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं बीते सप्ताह 37 देशों में कोरोना के केस प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसको रोकने के लिए हर देश अपनी पूरी कोशिश कर रहा है.