मॉनसून में देखते ही बनती है इन जगहों की खूबसूरती

पहलगाम यात्रा की पूरी जानकारी - Pahalgam Yatra Ki Jankari In Hindi

आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती बारिश के समय में देखते ही बनती है, और इन जगहों पर अगर आप एक बार जाते हैं तो आपका मन बार-बार यहां आने को करेगा। तो चलिये बिना देर किये जान लेते हैं इन जगहों के नाम ताकि बरसात के मौसम में आप इनकी खूबसूरती का नजारा देख सकें।

कोलहोई ग्लेशियर, कोलहोई ग्लेशियर तस्वीरें और छवि गैलरी ब्राउज़ करें HolidayIQ

पहले नंबर हम बात करने वाले हैं पहलगाम की जो कि 7200 फ़ीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है, पहलगाम को जम्मू-कश्मीर का सबसे ख़ूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है, और इसकी खूबसूरती देखते बनती है। और यहां आप बारिश के साथ-साथ सुहाने मौसम का मजा ले सकते हैं। यहां आप शेषनाग झील, बैसारन पहाड़ी, कोलहोई  ग्लेशियर, लिद्देर एम्यूजमेंट पार्क जैसी खूबसूरती जगहें देख सकते हैं।

 कौसानी के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल- 5 Places To Visit In Kausani In Hindi

इसके बाद आपको लेकर चलते हैं, उत्तराखंड में बसे कौसानी में जहां आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं, बागेश्वर ज़िले में बसा कौसानी मॉनसून में पर्यटकों को इतना पसंद आता है कि वो यहां बरसात के मौसम में हर बार आना चाहते हैं। आपको बता दें कि इस जगह को ‘भारत के स्विटज़रलैंड’ नाम से भी जाना जाता है, यहां पर आप नन्दा देवी मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं, जो कि काफी प्रसिद् हैं।  कौसानी में बात करें घूमने कि तो आप यहां गांधी आश्रम, रूद्रधारी फॉल्स और गुफा, चाय के बागान, अनास्कित आश्रम आदि देख सकते हैं। कसौनी जाने के लिए पंतनगर एयरपोर्ट आपको पास पड़ेगा, और अगर रेलयात्रा करनी की सोच रहे हैं तो काठगोदाम रेलवे स्टेशन सबसे पास है, और यहां से कसौनी 136 किलोमिटर है।

उत्तराखंड स्थित एक मनमोहक पर्यटक स्थल “कौसानी”, गांधी ने जिसे कहा भारत का स्विट्ज़रलैंड ! | क्रांतिदूत

तो चलिये अब आपको लेकर चलते हैं करजात, अगर आप रॉफ़्टिंग का शौक रखते हैं, और वॉटरफॉल का भी लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आप करजात जाकर मॉनसून का मजा ले सकते हैं, महाराष्ट्र में बसा करजात बरसात में काफी खूबसूरत लगता है, और यहां के खूबसूरत नजारे आपको दीवाना बना देगें , यहां आप कोठालीगाड, चंदेरी गुफा, भीवपुरी जलप्रपात, कोंदाना गुफा देख सकते हैं,  इसके अलावा पर्यटकों को सीढ़ियों के सहारे भीमाशंकर की यात्रा भी काफी आकर्षित करती हैं, यहां पहुंचने के लिए आपको छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा काफी पास पड़ेगा, करजात की दूरी 90 किमी है, करजात ख़ुद एक रेलवे स्टेशन है तो इसलिए आपको रेलवे स्टेशन जानें की जरुरत नहीं पड़ेगी।

कर्जत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in karjat maharashtra - Hindi Nativeplanet

तो आज हमने आपको कुछ जगहों के बारे में बताया जिनकी खूबसूरती बरसात के समय देखते ही बनती है, तो अगर आप भी मॉनसून का मजा लेना चाहते हैं तो इन जगहों का रुख़ कर सकते हैं. आपको ये लेख कैसा लगा आप कॉमेंट के जरिये बता सकते हैं । अगली बार नयी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे।