
आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती बारिश के समय में देखते ही बनती है, और इन जगहों पर अगर आप एक बार जाते हैं तो आपका मन बार-बार यहां आने को करेगा। तो चलिये बिना देर किये जान लेते हैं इन जगहों के नाम ताकि बरसात के मौसम में आप इनकी खूबसूरती का नजारा देख सकें।

पहले नंबर हम बात करने वाले हैं पहलगाम की जो कि 7200 फ़ीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है, पहलगाम को जम्मू-कश्मीर का सबसे ख़ूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है, और इसकी खूबसूरती देखते बनती है। और यहां आप बारिश के साथ-साथ सुहाने मौसम का मजा ले सकते हैं। यहां आप शेषनाग झील, बैसारन पहाड़ी, कोलहोई ग्लेशियर, लिद्देर एम्यूजमेंट पार्क जैसी खूबसूरती जगहें देख सकते हैं।

इसके बाद आपको लेकर चलते हैं, उत्तराखंड में बसे कौसानी में जहां आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं, बागेश्वर ज़िले में बसा कौसानी मॉनसून में पर्यटकों को इतना पसंद आता है कि वो यहां बरसात के मौसम में हर बार आना चाहते हैं। आपको बता दें कि इस जगह को ‘भारत के स्विटज़रलैंड’ नाम से भी जाना जाता है, यहां पर आप नन्दा देवी मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं, जो कि काफी प्रसिद् हैं। कौसानी में बात करें घूमने कि तो आप यहां गांधी आश्रम, रूद्रधारी फॉल्स और गुफा, चाय के बागान, अनास्कित आश्रम आदि देख सकते हैं। कसौनी जाने के लिए पंतनगर एयरपोर्ट आपको पास पड़ेगा, और अगर रेलयात्रा करनी की सोच रहे हैं तो काठगोदाम रेलवे स्टेशन सबसे पास है, और यहां से कसौनी 136 किलोमिटर है।

तो चलिये अब आपको लेकर चलते हैं करजात, अगर आप रॉफ़्टिंग का शौक रखते हैं, और वॉटरफॉल का भी लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आप करजात जाकर मॉनसून का मजा ले सकते हैं, महाराष्ट्र में बसा करजात बरसात में काफी खूबसूरत लगता है, और यहां के खूबसूरत नजारे आपको दीवाना बना देगें , यहां आप कोठालीगाड, चंदेरी गुफा, भीवपुरी जलप्रपात, कोंदाना गुफा देख सकते हैं, इसके अलावा पर्यटकों को सीढ़ियों के सहारे भीमाशंकर की यात्रा भी काफी आकर्षित करती हैं, यहां पहुंचने के लिए आपको छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा काफी पास पड़ेगा, करजात की दूरी 90 किमी है, करजात ख़ुद एक रेलवे स्टेशन है तो इसलिए आपको रेलवे स्टेशन जानें की जरुरत नहीं पड़ेगी।

तो आज हमने आपको कुछ जगहों के बारे में बताया जिनकी खूबसूरती बरसात के समय देखते ही बनती है, तो अगर आप भी मॉनसून का मजा लेना चाहते हैं तो इन जगहों का रुख़ कर सकते हैं. आपको ये लेख कैसा लगा आप कॉमेंट के जरिये बता सकते हैं । अगली बार नयी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे।