
जल्द ही बॉबी देओल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई देंगें, जी हां बॉबी देओल निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ में दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि ये वेब सीरीज 28 अगस्त 2020 को फैंस को देखने को मिलेगी।
बेब सीरीज की कहानी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से मिलती- जुलती है, वहीं सीरीज में अनुप्रिया गोयनका दिखाई देगीं, इससे पहले अनुप्रिया को फिल्म ‘पद्मावत’ में देखा जा चुका है।

इसके अलावा बॉबी देओल फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ में भी दिखाई देंगे,इस फिल्म में वो एक पुलिस अफसर के किरदार निभाते दिखाई देगें, आपको बता दें कि ये फिल्म शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही हैं।