
बॉलीवुड़ अभिनेता संजय दत्त की शनिवार को अचानक से तबीयत खराब हो गई, बता दें कि संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि संजय दत्त की कोरोना जांच भी करायी गई जो कि नेगेटिव आई है।
संजय दत्त ने अपने ट्वीट में अपने फैंस से कहा कि, ‘बस सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं. मैं फ़िलहाल मेडिकल ऑबजर्वेशन में हूं और मेरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों व अन्य कर्मचारियों की सहायता से मुझे एक या दो दिन में घर वापस आ जाना चाहिए. आपकी दुआओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।

बॉलीवुड़ से कुछ ना कुछ ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जो कि फैंस के लिए अच्छी नहीं होती, चलिये फिलहाल संजय दत्त के फैंस के लिए राहत भरी खबर है कि संज्जू बाबा की हालत ठीक है, और कोरोना रिर्पोट भी नेगिटिव है।