
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है, इस साल जन्माष्टमी का त्यौहार 11 अगस्त 2020 को मानाया जायेगा। कोरोना के चलते इस बार इसकी चमक थोड़ी फीकी जरुर देखने को मिलेगी, क्योंकि कोरोना की वजह से मंदिरों में भीड़भाड़ कम हो इसलिए दही हांड़ी के कार्यक्रम पर भी विचार किया जा सकता है। आज हम आपको श्री कृष्ण के ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें कुछ ना कुछ खास है, तो चलिए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में ।

1 मथुरा मंदिर- भगवान श्री कृष्ण का जन्म जिस स्थान पर हुआ था, उसे मथुरा के नाम से जाना जाता है, देश-विदेश से यहां लोग भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए आते हैं।

2 गोकुल मंदिर – जैसा कि हम सभी जानते हैं श्री कृष्ण का बचपन गोकुल की गलियों में बीता है, जो कि मथुरा से 15 किलोमीटर दूर है, आपको बता दें कि भगवान श्री कृष्ण यहां लगभग 11 वर्षों तक रहे, भगवान कृष्ण के बचपन की वजह से लोगों की इस मंदिर से काफी आस्था है। और यही वजह है कि दूर- दूर से भक्त यहां दर्शन करने आते हैं।

3 वृंदावन मंदिर – वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर विदेशों में प्रसिद्ध है,और यही वजह है कृष्ण भक्त दूर- दूर से आते हैं, इसके बाद प्रेम मंदिर के दर्शन करने भी लोग जाते हैं, जो कि काफी प्रसिद्ध है।
4 बरसाना राधा-कृष्ण मंदिर – बता दें कि ये मंदिर 345 साल पुराना है, और इसे राजा वीर सिंह ने 1675 में बनावाया था, श्री कृष्ण का बरसाने से खास लगाव है क्योंकि राधा रानी बरसाने में ही रहती थी।
5 श्रीनाथजी मंदिर- राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी का मंदिर काफी खूबसूरत माना जाता है, कृष्ण को श्रीनाथ कहा जाता है. बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया था।
Jai Shree Krishna