अपने बाल गोपाल को जन्मदिन पर जरुर खिलायें ये चीजें

12 अगस्त 2020 को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जायेगा, जैसा कि हम सभी जानते हैं भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रुप में मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप भगवान कृष्ण की कृपा पा सकते हैं। लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय उनकी पसंदीदा चीजों का भोग ही लगायें ताकि आप पर सदैव मुरली मनोहर की कृपा बनीं रहे, तो जान लेते हैं वो भोग जो भगवान कृष्ण को पसंद है।

383603_249399595132016_177141015691208_682815_506185839_n.jpg (565×650) | Baby krishna, Cute krishna, Lord krishna wallpapers

पंजीरी का भोग–  जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को आटे की पंजीरी बनाकर भोग लगायें, कहा जाता है कि  आटे की पंजीरी लड्डू गोपाल को काफी  पसंद है।

मखाना पाग का भोग- बता दें कि  लड्डू गोपाल  को मखाना पाग भी काफी पसंद है, इसलिए उनके जन्मदिन पर उनकी ये पसंदीदा मिठाई उन्हें खिलाना ना भूलें।

मंत्र साधना - *माखन चोरी लीला* अब कन्हैया कुछ... | Facebook

मक्खन मिश्री का भोग-   कृष्ण काो  माखन चोर के नाम से भी बुलाया  जाता है, क्योंकि वो माखन चुरा कर खाते थे, इसलिए जन्माष्टमी के दिन अपने बाल गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाना ना भूलें।

पंचामृत का भोग-  लड्डू गोपाल का अभिषेक करने के बाद इसे प्रसाद के तौर पर बांट दिया जाता है, जैसा कि अक्सर मंदिरों में देखा करते हैं, इसे आप घर पर भी बना सकते हैं और अपने कान्हां को भोग लगा सकते हैं।

तो इस तरह आप अपने लड्डू गोपाल के जन्मदिन पर उनको पसंदीदा भोग लगा सकते हैं, और जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

1 Comment

Comments are closed.