आम आदमी पार्टी मुजफ्फरनगर के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहन त्यागी के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर विधानसभा के साथियों के साथ मदीना कॉलोनी एवम हाजीपुर के खस्ता हालत को देखकर आसपास के निवासियों एवं राहगीरों से बातचीत की। क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि बरसात में यहां पर घुटनों से ऊपर तक पानी हो जाता है पानी घरों में घुस जाता है ग्राम प्रधान कहता है कि तुम ने वोट नहीं दी इसलिए था काम नहीं होगा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहन त्यागी ने कहा कि क्षेत्रवासियों को मुजफ्फरनगर शहर से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग का बरसात में यह हाल है इसे देखकर लगता है कि यहां कोई सड़क नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों का तालाब है आसपास के लोग मछली पालन का व्यवसाय इस तालाब में आसानी से कर सकते हैं। सरकार के प्रतिनिधि जनता से केवल वोट मांगते हैं वोट मिलने के बाद जिन सुख-सुविधाओं का वादा उन्होंने किया था उसे भूल जाते हैं।

जनप्रतिनिधियों के द्वारा वोट के बदले काम की नियत जनहित में नहीं है यह जनसेवा है कोई व्यापार नहीं। आज जिला अधिकारी महोदया से मिलकर मिलकर इस विषय में एक लिखित प्रार्थना पत्र उन्हें दिया और मांग करेंगे कि 2 दिन के अंदर ही इस सड़क पर स्थाई या अस्थाई बंदोबस्त किया जाए जिससे कि यहां के निवसियों समस्या का सामना ना करना पड़े। ज़िला महासचिव हाजी तसव्वुर हुसैन ने कहा कि अगर आने वाले 2 से 3 दिनों के अंदर दिनों के अंदर जनप्रतिनिधि या प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जाता तो आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी। हम जल्द ही ग्राम प्रधान से मुलाकात करेंगे

इस अवसर पर जिला महा सचिव तसव्वुर हुसैन, ज़िला मीडिया प्रभारी मो वसी, मयंक वर्मा, पुरकाजी विधानसभा से आबाद, ,नईम, आबाद, शहजाद, डॉ सचिन, पंकज गोयल,पवन त्यागी, आशु कुरैशी,इसरार,बबलू प्रमोद शर्मा, सैनी लुहारी,शरीक,जमील,दिलशाद, शानावज, आशु विजय कुमार बसंत जी आदि लोग उपस्थित रहे।
रोहन त्यागी
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी, मुजफफरनगर