
हॉलीवुड फिल्म ‘नो टाइम टू डाय’ कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है, बता दें कि मूवी में डेनियल क्रेग को जेम्स बॉन्ड के किरदार में देखा जायेगा । मूवी के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
ट्रेलर में डेनियल क्रेग को बेहतरीन एक्शन करते हुए देखा जा सकता है, वहीं ट्रेलर में रमी मलेक की भी झलक देखने को मिल रही है, आपको बता दें कि रमी मलेक एक विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं ।
ट्रेलर में अना दे अर्मस का भी शानदार अभिनय देखने को मिलने वाला है, फिल्म 12 नवंबर को यूनाइटेड किंगडम तथा 20 नवंबर को अमेरिका में रिलीज की जायेगी। हाल ही में मूवी का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसमें डेनियल क्रेग एक छोटी सी पिस्टल के साथ दिखाई दे रहे थे, पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा था- ‘मिशन पर मैन. देखिए नो टाइम टू डाई का नया पोस्टर, फिल्म की रीलीज को लेकर फैंस काफी खुश हैं।