हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट पैटिनसन के फैंस इन दिनों परेशान हैं और इस परेशानी की वजह रॉबर्ट पैटिनसन का COVID-19 से संक्रमित होना है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉबर्ट पैटिनसन कोरोना पॉजिटीव पाये गये हैं। बता दें कि वो हाल ही में ‘द बैटमैन’ की शूटिंग के लिए लंदन गये थे। जिस पर अभी रोक लगा दी गई है। हालांकि पैटिनसन ने इस पर अभी कुछ नहीं कहा है।

वार्नर ब्रदर्स के प्रवक्ता ने बताया कि , ‘द बैटमैन प्रोडक्शन का एक मेंबर COVID-19 संक्रमित पाया गया है, और अब वो आइसोलेशन में है फिलहाल शूटिंग को रोक दिया गया है।

फिल्म के डायरेक्टर मैट रीव्स के ने कहा कि फिल्म की शूटिंग सिर्फ तीन महीने की बची थी, लेकिन इसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। ताकि फिल्म को 2021 में रिलीज किया जा सके।