
साथ निभाना साथिया सीरियल कोकिलाबेन के डायलॉग का रैप हर जगह वायरल हुआ हो रहा है, इसके कई मीम्स वायरल हो चुके हैं और इस बीच बॉलीवुड़ अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस और रुख कर लिया है। जी हां उन्होंने अपने आने वाले शो इंटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स के साथ शूट लोकेशन से एक फोटो शेयर की जिसके बाद खिलाड़ी कुमार सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं।
Rasode mein Bear tha😂😂😂 Any guesses on what is he cooking?#IntoTheWildWithBearGrylls @BearGrylls @DiscoveryIN @DiscoveryPlusIn pic.twitter.com/NMVmokoOu6
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 4, 2020
फोटो में आप शो के होस्ट बियर ग्रिल्स को जंगल के घास-फूस के सपोर्ट से आग सुलगाते देख सकते हैं, अक्षय ने लिखा कि ‘रसोड़े में बियर था, क्या आप जानते हैं वो क्या पका रहे हैं?’ बता दें कि 11 सितंबर को इंटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स डिस्कवरी पर प्रीमियर किया जाएगा ।

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी तथा दक्षिण सुपरस्टार रजनीकांत भी इस शो में दिखाई दे चुके हैं, इस शो का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।