
अपने बयान के चलते कंगना रनौत काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं, और हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने सुचना देते कहा कि यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स की तरफ से सीआरपीएफ के 11 कमांडो कंगना रनोत की रक्षा में तैनात किए जा रहे हैं. सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने डीजीपी को इस बारे में यह आदेश जारी किए हैं कि एक्ट्रेस के सिक्योरिटी थ्रेट का मूल्यांकन किया जाए और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाये।

इतना ही नहीं कंगना के घर पर भी सिक्योरिटी साथ ही अगर वो कहीं बाहर टूर पर जाती हैं तो वहां के लिए भी सिक्योरिटी दी जायेगी। आपको बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर ने सेंट्रल होम मिनिस्टर का भी सीआरपीएफ की सिक्योरिटी देने को लेकर शुक्रिया कहा है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना लगाताक उनके लिए न्याय की मांग कर रही है, 9 सितम्बर को मैं आ रही हुं इस बयान के बाद से कंगना और वाद-विवादों में घिरी नजर आ रही हैं।