
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘बेबी बंप’ की फोटो शेयर की जिसे काफी पसंद किया गया, फोटो पर विराट कोहली के कॉमेंट ने उनके फैन्स को इमोशनल कर दिया। जी हां इस फोटो को पोस्ट कर अनुष्का ने लिखा है कि अपने भीतर जीवन के सृजन का अनुभव करने से बढ़कर कोई और चीज वास्तविक नहीं हो सकती

इस फोटो के बाद से उनके फैंस अनुष्का को मुबारक बाद दे रहे है, आपको बता दें कि विराट कोहली ने फोटो पर कॉमेंट में लिखा कमेंट ‘मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में। बता दें कि विराट अनुष्का ने कुछ दिन पहले ही अपने माता-पिता बनने की खबर अपने फैंस को दी थी, और इसके बाद इन दोनों को को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।