बिग बॉस 14 के बारे में सलमान ख़ान ने किया खुलासा

Bigg Boss 14 to premiere on THIS date; actor Salman Khan to return as host | Tv News – India TV

बिग बॉस 14 का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं,  जैसा कि हम सभी जानते हैं इस शो को काफी पसंद किया जाता है और यही वजह है कि इस शो को बार-बार पर्दे पर लेकर आया जाता है। बता दें कि  हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया गया, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। वहीं सलमान खान ने अपने इंस्टा पोस्ट पर लोगों के साथ नया  प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ‘2020 की हर प्रॉब्लम को चकनाचूर करने आ गया है ‘बिग बॉस.”

इतना ही नहीं  उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा  कि #BiggBoss का 14वां सीजन 3 अक्टूबर को रात 9 बजे से शुरू होने जा रहा है, शो में इस बार जैस्मिन भसीन, एली गोनी, एजाज खान, सारा गुरपाल, नेहा शर्मा, पवित्रा पुनिया, नैना सिंह, निक्की तंबोली और निशांत मलखानी जैसे चेहरे आपको देखने को मिल सकते हैं।  वैसे अब तक शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर कोई ऑफिशियल लिस्ट का खुलासा नहीं किया गया है।