सितारों की दिशा तय करेगी आपकी दशा

पंचाग- तिथिः वैशाख कृष्ण अष्टमी, शाम 5 तक चंद्रमा, मकर नक्षत्र, श्रवण योग-शुभ

12 राशियाँ और आज का दिन

मेष राशि– व्यापार कि स्थिति आज इस राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्साहपूर्वक रहेगा यात्रा की योजना आज बन सकती है। दामपत्य जीवन की स्थिति सामान्य नज़र आती है। बड़ों की सलाह-मशवरे पर कार्य करें। स्वास्थय की बात करें तो आज पेट या लीवर से जुड़े विकार उत्पन्न हो सकते हैं। दूसरे व्यक्तियों के समक्ष आज अपने लक्ष्यों को उजागर ना करें।

वृषभ राशि– व्यापार के क्षेत्र में स्थिति आज ठीक दिखाई पड़ती है। शिक्षा क्षेत्र की बाधाऐं दूर होगीं। दामपत्य जीवन में आज जीवनसाथी का संपूर्ण सहयोग मिलेगा। पुरानी समस्याओं का निवारण होगा। स्वास्थ्य में आज आँखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। बिना भोजन करे घर से बाहर निकलने से बचें।

मिथुन राशि–  व्यापार में आज धन की स्त्तिथि अच्छी नजर आती है। शिक्षा क्षेत्र में आज वित्तीय समस्याओं का अंत होगा। दामपत्य जीवन में आज सुखमय पल व्यतीत होंगे। स्वास्थ्य में आज त्वचा या हड्डी से विकार उत्पन्न होने की संभावना है। खुद को कमतर आंकने का विचार मन में ना आने दें।

कर्क राशि–  व्यापार में आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। शिक्षा में आज का दिन अनुकूल परिस्थितियाँ से भरा है। दामपत्य जीवन में खुशी के पल बीतेंगे। आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। आज हो सकता है आप थकावट महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य में आज कर्क राशि के लोगों को आँखों व दिल से जुड़ी समस्या का सामना कर पड़ सकता है। मित्र पर विश्वास बनाऐं रखें।

सिंह राशि- आज आप दिन भर खुश रहेंगे। व्यापार में आज स्थिति ठीक नहीं रहने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्साह रहेगा। दामपत्य जीवन में आज जीवनसाथी की स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। आलस में आज रहने के योग नज़र आते हैं। लंबी यात्रा की योजना टाल दें।

कन्या राशि– व्यापार में आज हानि की संभावना नज़र आती है। शिक्षा में आज उत्साह, सकारात्मक परिणाम का कारक बनेगा। दामपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य में आज आँख और दिल से जुड़े विकार आ सकते हैं। खुद को मानसिक कष्ट देने से बचें।

तुला राशि– आज दिन भर प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा में आज उत्साह बना रहेगा। व्यापार की स्तिथि आज अच्छी बनी रहेगी। दामपत्य जीवन में आज स्तिथि सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में आज पुरानी कोई समस्या परेशान कर सकती है साथ ही लीवर से जुड़ी समस्या भी आज आपको आ सकती है। अपना वाहन किसी को उधार आज के दिन ना दें।

वृश्चिक राशि– दिन सुखमय व्यतीत होगा। उत्साह आज बना रहेगा। शिक्षा में सफलता मिल आज आपको मिल सकती है। व्यापार में आज आप बड़े फैसले ले सकते हैं। दामपत्य जीवन में आज जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है, शांत रहने का प्रयास करें। खान-पान का विशेष ध्यान आज देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में आँख से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। अपनी कमाई किसी को बताने से बचें।

धनु राशि- व्यापार में आज धन के लेन-देन से बचें। शिक्षा में आज पूर्णता आएगी, सफलता मिलने की संभावना आज नज़र आती है। दामपत्य जीवन में आज जीवनसाथी पुरानी किसी बात पर नाराज़ हो सकता है। स्वास्थ्य में आज घुटने की समस्या आ सकती है।

मकर राशि-। व्यापार में निवेश आज अनुकूल रहेगा। शिक्षा में कोई खास अवरोध नज़र नहीं आ रहा है।  दामपत्य जीवन में आज सुखमय पल व्यतीत होंगे। पेट की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि– व्यापार की स्तिथि आज अच्छी नहीं रहेगी। शिक्षा में आज सकारात्मक प्रयास सफलता दिला सकते हैं। दामपत्य जीवन में आज जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य में आज पेट और आँखों से जुड़े विकार आ सकते हैं।

मीन राशि– व्यापार में आज बड़े रिस्क लेने से बचें। शिक्षा क्षेत्र में आज बाधाऐं दूर होगीं। दामपत्य जीवन में साथी को समझने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में आज पेट की दिक्कत आ सकती है।