साल 2019 की सबसे चर्चित फिल्म एवेंजर्स एंड गेम ने एक धमाकेदार एंट्री भारत में कर ली है। भारत में कल यानि शुक्रवार को फिल्म के चाहने वालों का एक बड़ा इंतजार खत्म हुआ। ‘द मार्वल स्टूडियो’ की चर्चित फिल्म ने भारत अपने प्रवेश के दौरान ही कमाई के नए रेकार्ड बना लिये हैं।
फिल्म ने पहले ही दिन 50 करोड़ की कमाई का आंकाड़ा छू लिया है। बता दें कि ‘द मार्वल स्टूडियो’ की एवेंजर्स सीरीज़ की चौथी फिल्म ने भारत की अब तक की सबसे चर्चित फिल्म राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली- द कनक्लूसन’ को भी पछाड़ दिया है। बाहुबली द कनक्लूसन ने पिछली सभी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ते हुए 510 करोड़ की कमाई कर नए रिकार्ड बनाए थे। जिसे सबसे बड़ी चर्चित फिल्म माना जा रहा था, वहीं अब इस फिल्म का स्थान द मार्वल स्टूडियो की यह नई फिल्म लेने वाली है।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को काफी समय से था। साल की इस चर्चित फिल्म की टिकटों की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी थी। ट्रेड एनालिस्टों का कहना है कि भारत में नए दौर का प्रारंभ इस फिल्म से हो चुका। भारतीय सिनेमा के इतिहास यह पहली बार है कि किसी फिल्म का शॉ रात 3 बजे भी रखा गया हो।
https://twitter.com/Kgf91662207/status/1122008800339251200
पहले की बात करें तो फिल्मों का लास्ट शॉ रात 12 बजे के बाद का नहीं होता था। लेकिन मार्वल्स स्टूडियो की इस फिल्म ने भारत में नाइट शॉ की अवधारणा को जन्म दे दिया है। वहीं भारत से पूर्व यह फिल्म लॉस एंजलिस में अपनी रिलीज़ के साथ ही में प्रशंसकों की वाहवाही भी बटोर चुकी है। चीन में भी फिल्म ने नए रिकार्ड का शुभारंभ कर दिया है। दर्शकों में एक अलग ही उत्साह इस फिल्म को लेकर बना हुआ है।
#AvengersEndgame Earns a Very Rare 'A+' CinemaScore! https://t.co/YcUoixWKqq pic.twitter.com/tJ9DRb7373
— Jeremy Conrad (@ManaByte) April 27, 2019
फिल्म के शॉ की एडवांस बुकिंग के कारण रात 3 बजे का शॉ भी हाउसफुल हो चुका है।एक्शन, इमोशन से भरपूर इस फिल्म की लोग सोशल मीडिया पर भी तारीफें करते नहीं थक रहे। इस सीरीज की अंतिम फिल्म में दिखाया गया था कि सुपरहीरो को थैनोस(फिल्म का एक पात्र) ने मिट्टी में मिला दिया था। इससे आगे की रोमांच से भरी कहानी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।
माना जा रहा है कि इस फिल्म को प्रशंकों, दर्शकों का अद्भुत प्रतिक्रियाऐं मिल रही है। यह भारत में सिनेमा के इतिहास में पहली ऐसी फिल्म है जो 300 करोड़ का पैमाना छू सकती है। यह भी अभी हाल ही के वर्षों की बात हुआ करती थी कि 100 करोड़ का पैमाना छू लेने वाली फिल्मों को सुपर-डुपर हिट की श्रेणी में रखा जाता था।
बदलते समय के साथ दर्शकों की रूची निश्चित ही बदली है। और यह भी तय है कि दर्शकों की इस बदली रूची को भांप लेने वाले फिल्म निर्माता की फिल्म ही दर्शकों के दिलों पर राज़ कर पाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि मार्वल स्टूडियो की यह फिल्म भारतीय सिनेमा को और किन-किन सकारात्मक बदलावों का तोहफा दे जाएगी।