
आज हम आपको कराने वाले हैं जापान की सैर जो होने वाली है बेहद ही खास, और वो भी घर बैठे तो चलिये चलते हैं जापान।
1.माउंट फिजी जापान का सबसे ऊंचे और खूबसूरत पर्वत में से एक है, और यहां आप ले सकते हैं ट्रैकिंग का मजा। माउंट फिजी पर्वत और यहां का ठंडा मौसम टूरिस्ट को बार-बार यहां आने पर मजबूर करता है।
2.गोल्डन पवेलियन जापान की सभी मशहूर जगहों में से एक माना जाती है, इस टेम्पल की खास बात ये है कि ये तालाब के बीच में बना हुआ जो कि देखने में काफी खूबसूरत लगता है। तो आप भी जापान जाकर इस टेम्पल को देखने जरुर जायें।
3.अब हम बात करने वाले हैं टोक्यो की जहां पर बना है डिज्नीलैंड जो की बच्चों के मस्ती करने के लिए बहुत ही परफेक्ट प्लेस माना जाता है।
4.अगर आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमने का शौक रखते हैं तो आप जा सकते हैं, ‘हाईमजी कैसल’ जो कि एक अच्छा आप्शन है, और काफी खूबसूरत तरीके से बना हुआ है।
5.अब हम बात करने वाले हैं टोक्यो टावर की जो कि एफिल टॉवर से प्रेरित है, ये टॉवर इतना खूबसूरत है कि इसके दीदार के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। रात का नजारा तो देखते ही बनता है, लाइटों से जगमगाते हुए इस टावर की खूबसरती देखते ही बनतेी ही और यही वजह है कि रात के समय इसका दीदार हर कोई करना चाहता है।
तो आज हमने आपको जापान की कुछ खास जगहों के बारे में बताया जो कि काफी खूबसूरत हैं, तो जब भी आप जापान का रुख करें इन जगहों को देखना ना भूलें। अगली बार हम ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में आपको बतायेंगे, तब तक आप हमें कॉमेंट करके बता सकते हैं कि आपको ये जानकारी कैसी लगी।