आज हम आपको सैर कराने वाले हैं एक ऐसे हील स्टेशन की जो की खूबसूरती के साथ-साथ आपको देगा शांति का अनुभव, वैसे हिल स्टेशन किसे नहीं पसंद, हम सभी हिल स्टेशन का लुफ्त उठाना चाहते हैं। और यही वजह है हम आज आपको बताने वाले हैं इस खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में तो चलिये चलते हैं।

आज हम सैर करने वाले हैं केरल की खूबसूरत जगह मुन्नार की, जी हां मुन्नार केरल का एक ऐसा खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां दूर-दूर तक आपको खूबसूरत चाय के बागान, हरी-भरी घाटियां, सुहाना मौसम, और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है।

मुन्नार जाना काफी आसान है आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग से भी मुन्नार जा सकते हैं, और इस खूबसूरत जगह का दीदार कर सकते हैं। आपको बता दें कि कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुन्नार के सबसे नजदीक है, इसके अलावा बात करें रेल यात्रा की तो तमिलनाडु का थेनी रेलवे स्टेशन मुन्नार से 60 किलोमीटर की दूरी पर है।
मुन्नार की खूबसूरती देखते ही बनती है, और लोग यहां आकर काफी शांति और सुकून महसूस करते हैं। जैसे मानों स्वर्ग में आ गये हों, यहां की झीलें, घने जंगल खूबसूरती में चार चांद लगा देते है।

बता दें कि यहां नीलकुरंजी नाम का फूल पाया जाता है, और इसकी खासियत ये है कि हरे घास के मैदानों में नीलकुरंजी फूल पूरी पहाड़ी को नीला कर देता है। और सबसे खास बात इस फूल की ये है कि ये बारह साल में सिर्फ एक बार ही खिलता है।
तो आप भी अगर प्रकृति के बीच रहना चाहते हैं, और लेना चाहते हैं खूबसूरत हिल स्टेशन का मजा तो आप कर सकते हैं मुन्नार का रुख। अगली बार हम आपको एक और नयी जगह के बारे में बतायेंगे, तब तक आप हमें कॉमेंट करके हमें बता सकते हैं कि आपको ये जानकारी कैसी लगी।
Good job Kalpana ji