दक्षिण गुजरात प्रमुख के पद के लिए गायक शौर्य दूर्गेश्वर को किया गया नियुक्त

बॉलीवुड गायक शौर्य दूर्गेश्वर को नेशनल रंगमंच असोसिएशन से  दक्षिण गुजरात प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया।  शौर्य दुर्गेश्वर के लिए ये गौरव  की बात हैं , प्रदेश  के प्रमुख सैकत दत्ता के द्वारा  शौर्य दुर्गेश्वर को ये पद पर नियुक्त  किया गया और अभिषेक पांडे को गुजरात प्रदेश कन्वेनर के पद पर नियुक्त किया गया। शौर्य दुर्गेश्वर ने बताया की अब गुजरात के सभी  कलाकारों को अब भटकने की ज़रूरत नही संगीत के क्षेत्र मे सभी को काम भी मिलेगा सभी के साथ न्याय होगा।

आपको बता दें कि गायक शौर्य दूर्गेश्वर काफी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहे हैं, और यही वजह है कि सफलता के उनके कदम चूम रही है, शौर्य दूर्गेश्वर ने अपने गानों से स्टेज पर धूम मचाई है, और यही वजह है कि फैंस के बीच उनका क्रेज बढ़ता जा रहा है।

केसीटीआरा न्यूज से बातचीत में शौर्य दूर्गेश्वर ने बताया कि गायक बनना उनका बचपन से ही सपना रहा है, और वो इसके लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। उनका काम उनके फैंस को पसंद आता है ये बात उनको काफी खुशी देती है। और वो ऐसे ही अपने फैंस के बीच अपनी आवाज का जादू बरकार रखना चाहते हैं। बता दें कि बहुत शौर्य दूर्गेश्वर जल्द ही कुछ पंजाबी गानों में भी अपनी आवाज देने वाले हैं, साथ ही उनके पास कई अपकमिंग प्रोजेक्टस भी हैं। हम तो यही चाहते हैं कि आप ऐसे ही अपने सपनों को पूरा करते रहें और फैंस का प्यार आपको यूं ही मिलता रहें, केसीटीआरा न्यूज की तरफ से दक्षिण गुजरात प्रमुख पद पाने के लिए बधाई और आप ऐसे ही आगे बढते रहें ।