
विंटर्स में लेदर आउटफिट्स आखिर किसे नहीं भाता, और आज हम ऐसे ही कुछ सितारों पर नजर डालेंगे जिनकी पसंद भी लेदर आउटफिट्स बनते जा रहे हैं। इस खबर को ध्यान से पढ़ियेगा कहीं आपके सितारे भी तो नहीं इस लिस्ट में शामिल।

हाल ही में हैली बाल्डविन को लॉस एंजिल्स में वाईएसएल लेटेक्स लेगिंग और चमड़े की जैकेट में स्पॉट किया गया जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थी। वहीं दूसरी सेलेब किम कार्दशियन हैं जो कि लेदर लुक में कमाल ढां रही थीं। किम को अपने पति के साथ एनवाईसी के मिलोस रेस्तरां में डिनर पर देखा गया ।

किम काले हेल्मुट लैंग मस्क लेदर ट्राउज़र्स और यीज़ी सीज़न 8 पीवीसी वेज थोंग सैंडल्स के साथ एक लेदर रैप ड्रैगन ब्लाउज़ में रॉक करती नजर आयी। बता दें कि पेरिस फैशन वीक के दौरान हैली बाल्डविन भी जलवे बिखरते दिखे, हैली बाल्डविन काले चमड़े के सॉक्स पॉट्स पेक्स कोर्सेट पर टॉप किया । ये थे वो हॉलीवुड़ सितारे जो ऑल-ब्लैक लेदर ट्रेंड में दिखाई दिये ।