कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के सभी दीवाने हैं, इस शो ने दर्शकों के बीच खास जगह बना ली है साथ इस शो के किरदार भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। शो में नजर आने वाली अंगूरी भाभी यानि शुभांगी अत्रे सबसे ज्यादा पसंदीदा किरदार मानी जाती हैं। शुभांगी अत्रे को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जा सकता है। वो हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते दिखाई देतीं हैं।

आपको बता दें कि शुभांगी आजकल अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और वेकेशन के दौरान उन्होंने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वो मिट्टी के चूल्हे पर सब्जी बनाते हुए नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए शुभांगी अत्रे ने कैप्शन में लिखा, ‘चूल्हे पर कुकिंग का मजा ही अलग है, वाह’

शुभांगी ब्लैक आउटफिट के साथ आंखों में काला चश्मा लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। और उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है, कॉमेंट के जरिये फैंस अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं यानि अंगूरी भाभी की आदाओं का हर कोई दीवाना है चाहे फिर वो शो में हो या फिर शो से बाहर ।
Angoori bhabi ji good work